Mahindra,Byd ATTO3& Mg air ev लॉन्च होंगी इसी साल 2023 में

Mahindra,Byd ATTO3& Mg air ev इस साल 2023 में लॉन्च होगी तीन इलेक्ट्रिक कारें। महिंद्रा की और से आने वाली धांसू इलेक्ट्रिक SUV.

आइए जानते है इस साल 2023 में लॉन्च होने वालीMahindra,Byd ATTO3& Mg air ev 3नो इलेक्ट्रिक कारों को....

इस साल 2023 में लॉन्च होने वाली EV..

साल 2022 ख़तम हो गया है लेकिन। ये इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री के लिए बहुत बेहतरीन साल रहा है। भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल को इसी साल हमने नई दिशा मिलते देखी है। पुरे साल भर में भारत में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लॉन्च होते देखा है। लेकिन 2023 भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए इससे बड़ी सौगात लेकर आने वाला है। साल के में भारत में 3 नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होने होने वाली है। बात करेंगे उन तीन इलेक्ट्रिक कारों की जो भारत में लॉन्च होने वाली है

1. Mahindra XUV 400
2. BYD Atto 3
3. MG Air Ev

1. Mahindra XUV 400
Mahindra,Byd ATTO3& Mg air ev

Mahindra Motors ने कुछ समय पहले अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया था। इसे XUV 400 का नाम दिया गया है। Mahindra ने अब तक इस इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग शुरू कर दी है।और इसका production भी शुरू हो गई है यह mahindra xuv300 से मिलती जुलती दिखती है। जनवरी 2023 से महिंद्रा इस इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग शुरू कर दी है और डिलीवरी का काम शुरू करने जा रही है। कंपनी ने बताया उन्ने इसी महीने से XUV 400 के प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया

Mahindra XUV 400 डिज़ाइन:-
इस इलेक्ट्रिक SUV में आगे की ओर ब्लैकड-आउट ग्रिल, नए 15-इंच के अलॉय व्हील्स, स्मोक एलईडी टेल लैंप जैसे अलग -अलग डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही इसमें कॉपर कलर इन्सर्ट्स के साथ नए डबल रंग भी शामिल किए गए है।

Mahindra Xuv400 , के सभी जानकारी फोटो के साथ आसानी से जानने के लिए यहां क्लिक करे

Mahindra XUV 400 फीचर्स:-

  • टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • कलर-एमआईडी
  • इलेक्ट्रिक सनरूफ
  • लेदर से कवर स्टीयरिंग वील
  • लेदरेट अपहोल्स्ट्री
  • लाइटिंग के लिए नई हेडलाइट, फ्रंट हेडलाइट्स और टेल लैम्प

Mahindra XUV 400 स्पेसिफिकेशन:-

  • Battery Pack 39.4 kWh
  • Motor Power & Torque 150 bhp & 310 Nm
  • Charging 80 % In 50 Minute ( by 50 kW DC charger)
  • Range 456km

Mahindra XUV 400 Price:-

  • कंपनी ने अभी तक इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमतों का खुलासा किया है जो की 15.99 से लेकर 20लाख तक है। इसकी ऑन रोड कीमत 17.5 से लेकर 21.5 लाख तक पड़ेगी।
  • इसकी बुकिंग 26 जनवरी 2023 से शुरू हो चुकी है जिसको आप महिंद्रा के ऑफिशियल वेबसाइट से या अपने नजदीकी शो रूम से बुक करा सकते है।

2. BYD Atto 3

BYD एक चाइनीस ऑटोमेकर कंपनी है। कंपनी ने अक्टूम्बर 2022 में भारतीय बाज़ारो में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Atto को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग के साथ ही इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी थी। इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी अब कंपनी बहुत ही जल्द करने वाली है। 2023 मेंं शुरू करने जा रही है। बता दे की कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने के एक महीने में ही 1500 से ज्यादा बुकिंग प्राप्त कर ली थी। इसकी डिलीवरी अगले महीने से शुरू होने जा रही है।

BYD Atto 3 फीचर्स:–

ये इलेक्ट्रिक SUV बेहतरीन आधुनिक फीचर्स से लेस्स है। बात करते इस इलेक्ट्रिक SUV में मिलने वाले शानदार फीचर्स की –
  • एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) BYD डिपॉयलट 7 एयरबैग
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • एक 12.8-इंच का एडेप्टिव रोटेटिंग सस्पेंशन इलेक्ट्रॉनिक पैड
  • 360° होलोग्राफिक ट्रांसपैरेंट इमेजिंग सिस्टम
  • keyless entry
  • व्हीकल टू लोड (VTOL) मोबाइल पॉवर स्टेशन
  • वायरलेस फोन चार्जर
  • आठ-स्पीकर साउंड सिस्टम,
  • सिक्स-वे पावर्ड ड्राइवर सीट
  • आटोमेटिक क्लाइमेट कण्ट्रोल

BYD Atto 3 स्पेसिफिकेशन:-

  • Battery Pack 60.48kWh
  • Motor Power & Torque 204 PS & 310Nm
  • Charging time 80 % in 50 Minutes (by 80 kW DC charger)

  • Range 521 Km/charge

BYD Atto 3 Price:-

कंपनी ने लॉन्चिंग के समय कीमतों की घोषणा नहीं की थी लेकिन हाल ही में BYD द्वारा इस इलेक्ट्रिक कार की कीमतों को रीवील किया गया। ये इलेक्ट्रिक कार भारत में एक वैरिएंट्स के साथ आती है जिसकी कीमत 34 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए है।

3. MG Air EV

MG मोटर की ये सस्ती इलेक्ट्रिक कार कितने समय से अनुमानित है की भारत में लॉन्च होगी। लेकिन अब MG की इस छुटकू इलेक्ट्रिक कार का इंतजार खत्म होने जा रहा है। अगले महीने जनवरी 2023 में ग्रेटर नोयडा में ऑटो एक्सपो 2023 होने जा रहा है। कंपनी अपनी सबसे छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक हेचबैक को यहाँ लॉन्च करने वाली है। ये इलेक्ट्रिक कार इंडोनेशिया में आने वाले Wuling Air EV पर आधारित इलेक्ट्रिक कार है।

MG Air EV डिज़ाइन:-

ये इलेक्ट्रिक कार छोटी साइज के साथ आती है। इसकी लंबाई 2.9 मीटर और व्हीलबेस 2.01 मीटर का है। इलेक्ट्रिक कार का इंटरनेशनल मॉडल बॉक्सी डिजाइन वाला है जिसमें दो दरवाजे लगाए गए है। इसमें केबिन स्पेस के साथ काफी लेग स्पेस भी मिलता है। कंपनी भारत में इसकी डिज़ाइन में हल्का बदलाव करके लॉन्च कर सकती है।

MG Air EV फीचर्स:-

  • 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • फ़ोन चार्जिंग के लिए यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट
  • सीट बेल्ट रिमाइंडर, एसी
  • ई-एबीएस
  • पार्किंग सेंसर
  • इंटरनेट कनेक्टिविटी

MG Air EV स्पेसिफिकेशन:-

  • Battery Pack 26.7kWh kWh
  • Motor Power 40 Bhp
  • Charging Full charge in 5 hrs (by 6.6 kW AC charger)
  • Range 300 Km/charge
  • Motor Power 40 Bhp
  • Charging Full charge in 5 hrs (by 6.6 kW AC charger)
  • Range 300 Km/charge

MG Air EV Price:-

जानकारी के लिए बता दे कंपनी की और से अभी तक किसी भी तरह की कीमतों को लेकर कोई जानकारी नहीं बताई गयी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये इलेक्ट्रिक कार दो वैरिएंट्स में आ सकती है जिसमे स्टैण्डर्ड वैरिएंट की कीमत 10 लाख (अनुमानित) और हाई वैरिएंट्स की कीमत 15 लाख रूपए (अनुमानित) हो सकती है।

Conclusion:-

तो ये थी वो तीन इलेक्ट्रिक कारें जो जनवरी महीने में लॉन्च होने वाली है और उनकी डिलीवरी -बुकिंग स्टार्ट होने वाली है। साल 2023 इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए और बेहतर ऑप्शन लेकर आने वाले है। कुछ बड़ी कंपनी अपने नए इलेक्ट्रिक व्हीकल लेकर आने को तैयार है और कुछ कंपनी अपने प्रोडक्ट पर काम कर रही है।