upcoming electric scooter in india 2023 | 5सबसे सस्ते स्कूटर

हमारे इस जानकारी में कुछ ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो 2022 में ही आने वाली थी जो अब 2023 की शुरुआती महीनों में जनवरी से अप्रैल तक आयेंगी तो आइए जानते है upcoming electric scooter in India के सारी फीचर्स और कौन कौन कंपनियां लेकर आ रही है।

upcoming electric scooter in india









5 upcoming electric scooter in india

  1. TVS IQUBE ST
  2. SIMPLE ONE
  3. HONDA ELECTRIC SCOOTER
  4. OLA S1 AIR
  5. GOGORO ELECTRIC SCOOTER
1.TVS IQUBE ST इसके दो भाई पहले से ही मौजूद है हमारे भारतीय बाजार में जो ग्राहकों को काफी पसंद आ रहे है लेकिन सभी की निगाहे इसी पे टिकी हुई है। इसमें बहुत सारी नई फीचर्स दिए गए है जो ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। साथ ही में यह बाकी दोनो के मुकाबले अधिक रेंज वाली है।

इसके फीचर्स
  • टच स्क्रीन जिसमे ब्लुटूथ और वाईफाई कनेक्टिविटी दिए गए है।
  • बूट स्पेस ज्यादा दिया गया है।
  • इसके हब मोटर 4.4kw की पिक पावर जेनरेट करती है और 33NM का टॉर्क उत्पन्न करती है।
  • इसमें TVS की सबसे बड़ी बैटरी लगी हुई है जो 5KWH की है जिसमे से 4.5KWH ही प्रयोग में आ पता है।
  • इसकी रेंज 145KM आती है। और टॉप स्पीड 82km/h है।
  • यह 0 से 40 तक जाने में 4.2 सेकंड लेती है।
  • 45 न्यू फीचर्स के साथ आती है।
  • इसके बूट स्पेस में 2 हेलमेट रखा जा सकता है।
  • इसके बैट्री पर 3 साल या 50 हजार किलोमिटर की वारंटी आती है। जो पहले पूरा हो जायेंगे उसके बाद वारंटी समाप्त।
  • यह 0 से 80% चार्ज होने में 4 घंटे लेती है। फास्ट चार्ज से 0 से 80% होने में 2.5 घंटे लेती है।
  • इसकी कीमत 1लाख 40 हजार तक हो सकती है।
बात करे की यह कब तक ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी
तो यह पहले ही लॉन्च हो चुकी है इसकी बुकिंग भी हो चुकी है जिसे 2022 के दिसंबर महीने में आने वाली थी लेकिन कंपनी समय से पहले प्रोडक्शन पूरा नहीं कर पाई तो अब यह 2023 के जनवरी से अप्रैल तक के बीच में ग्राहकों को डिलीवर की जायेंगी।

2.SIMPLE ONE
इसके नाम सिंपल है लेकिन यह बिल्कुल भी सिंपल नही है इसकी डिजाइन की बात की जाए तो यह बहुत ही आकर्षक डिजाइन में आती है। इसकी डिज़ाइन कुछ कुछ ather से मिलती जुलती है। यह लंच तो पहले ही हो चुकी थी ग्राहकों ने इसे बुक भी बहुत ज्यादा मात्रा में किया था लेकिन इसकी डिलीवरी की समय बढ़ता गया और आगया 2023 तो अब कंपनी ने 2023 के जनवरी से अप्रैल तक डिलीवर करने की कोशिश करेंगी
  • यह 1लाख 10हजार पर लंच हुई थी लेकिन अब इसकी कीमत बढ़ा कर 1लाख 25 हजार से 1 लाख 30 हजार की है।
  • इसकी मोटर 8.5KW की पिक पावर जेनरेट करती है और साथ में 72NM की टॉर्क उत्पन्न करती है।
  • 4.8KWH की बैट्री है इसकी जिससे 236KM की रेंज निकल कर आती है जो की IDC रेंज है।
  • इसकी टॉप स्पीड 105KM/H है। 0 से 40 जाने में 2.77 सेकंड का समय लेती है।
  • इसकी बैट्री की व्रांटी 3 साल की है किलोमिटर की कोई लिमिट नही है।
  • फास्ट चार्ज के साथ आती है 1 मिनट में 2.5 KM के लिए चार्ज हो जाती है।
3.HONDA
यह इस कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर होने वाली है और सबसे अच्छी भी होंगी क्योंकि इस कंपनी को पहले से अधिक स्कूटर बेचने की खिताब हासिल है और इस कंपनी को स्कूटर की सारी जानकारियां पहले से ही मालूम है बाकी कंपनियों के मुकाबले तो आइए देखते है इसके फीचर्स के बारे में ...

इसके फीचर्स
  • इसकी लॉन्च की डेट कन्फर्म नही हुई है लेकिन अनुमान के अनुसार यह जनवरी से जून तक के बीच आ सकती है।
  • इसकी कीमत 60 से 70 हजार हो सकती है। जो की अधिक अफोर्डेबल कीमत के साथ आ रही है। यह स्कूटर की दुनिया के सबसे अधिक सस्ती स्कूटर होने वाली है।
  • इसकी बैट्री रिमूवेबल होंगी।
  • इसकी रेंज 60km/ch होंगी और टॉप स्पीड 50km/h की होंगी।
  • इसके मोटर के बारे में कोई अधिक जानकारी नहीं दी गई है।
4.OLA S1 AIR
यह OLA S1 और OLA S1 PRO की छोटा भाई OLA S1 AIR है जिसकी कीमत 85 हजार हो सकती है।

इसके फीचर्स
  • BLDC हब मोटर के साथ आयेंगी।
  • इसकी पिक पावर 4.5KW की होंगी।
  • बैट्री 2.5KWH की होंगी जिससे IDC रेंज 101KM और रोड रेंज 70KM होंगी।
  • टॉप स्पीड 85km/h होंगी। 0 से 40 तक जाने में 4.3 सेकंड लेगी जो की अनुमान से जायदा है।
  • इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। 999 में बुक होंगी।
  • ड्यूल टोन ब्लैक कलर के साथ आती है।
  • इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन दिए गए है।
  • 34 LTR की बूट स्पेस के साथ आती है।
  • इसमें पार्टी मोड दिया गया है जिसमे म्यूजिक सिस्टम आता है।
  • बैट्री पर पर 3 साल की वारंटी आती है जिससे बढ़ावा कर 5 साल कराया जा सकता है। किलोमिटर की कोई लिमिट नही दी गई है।
  • इसे चार्ज होने में 4 से 5 घंटे लगते है।
  • इसकी डिलिवरी अप्रैल 2023 में शुरू हो जाएंगी। 
अधिक जानकारी के लिए :- hero electric scooter

5.GOGORO ELECTRIC SCOOTER..
यह कोरियन या जापानी कम्पनी होने वाली है जो हीरो इलेक्ट्रिक के साथ पार्टनरशिप में आ रही है। बात करे इसकी कीमत की तो वह 1 लाख 20 हजार से लेकर 1 लाख 50 हजार तक होने वाली है।
 
इसके स्पेसिफिकेशन..
  • मिड ड्राइव मोटर जो चैन द्वारा पिछले पहिया को कनेक्ट करता है।
  • इसकी पिक पावर 7.2kw की है और साथ ही में 27NM का टॉर्क उत्पन्न करता है।
  • यह 2 रिमूवेबल बैट्री के साथ आएगी। इन दोनो बैट्री की मिलाकर 2.6KWH होता है।
  • इसकी IDC रेंज 170KM है।
  • टॉप स्पीड 90km/h हैं। 0 से 50 जाने में 3.7 सेकंड लेती है। जो की बहुत ही कम समय है।
  • इसकी डिजाइन बहुत ही आकर्षक लगती है।
  • इसके बूट स्पेस में 1 हेलमेट रखा जा सकता है।
  • स्मार्ट कनेक्टिविटी और स्वाइप नेटवर्क के साथ यह स्कूटर आता है।
  • बात करे इसकी लांचिंग की तो यह इसके पायलट प्रोग्राम के तहत 100 स्कूटर पहले 2022 से ही चलाए जा रहे है इसके स्विपिंग नेटवर्क के साथ। इसके पोर्फरमेंस पे निर्भर करता है की इसकी बुकिंग और डिलिवरी कब से सुरू होंगी। 
  • इसकी मेनुफैक्ट्रिंग जून से सुरू होंगी और इसका प्लांट महाराट्र में लगेगा।